शाजापुर। माह फरवरी 2025 में सेवानिवृत्त हुए 17 शासकीय सेवकों में से 15 को आज समारोहपूर्वक पीपीओ वितरित किये गये। इस अवसर पर कलेक्टर ऋजु बाफना ने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी एवं जिला पेंशन अधिकारी जीएल गुवाटिया, सहायक पेंशन अधिकारी किशोर पाटीदार, प्रशांत यादव, देवेन्द्र शाक्य, आबकारी अधिकारी निधि जैन, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे भी उपस्थित थे।
कलेक्टर बाफना ने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों से कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। कलेक्टर ने बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली की शुभकामनाएं भी दी।
सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों में आज डॉ. हरिनारायण नगीना, कुसुम जाजू, मधु सोनी, नाजमा वारसी, चतुर्भुज मालवीय, राधेश्याम पाटीदार, रमेश कुमार गंगोलिया, शिवाजी सोनी, ज्ञानसिंह परमार, कमलसिंह चौहान, भगवत सिंह परमार, घिसीलाल मालवीय, सुनील कुमार जैन, बाबूलाल मालवीय एवं कृष्णकांत शर्मा को शॉल-श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मानित कर पीपीओ भेंट किये गये।