देवास। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत जन भागीदारी से लगाए सीसीटीवी कैमरों की मदद से चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 10 मोटरसाइकिल कुल 5 लाख 60 हजार का मश्रुका जब्त किया है पुरे मामले का सीएसपी दिषेश अग्रवाल ने खुलासा किया।
दरअसल जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिले भर मे मिशन स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी शिशिर दास के नेतृत्व में बनाई टीम ने 4 शातिर चोर-राज बेरवाल निवासी टिगरिया सांचा देवास,नरेंद्र प्रजापत निवासी मल्हार रोड तोड़ी देवास,अर्जुन प्रजापत निवासी बैरागढ़ थाना सिविल लाइन देवास,विश्वास पिता शंकरलाल निवासी ग्राम जमोदी थाना सांवेर जिला इंदौर को गिरफ्तार किया है पूछताछ करने पर आरोपीयो द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के मल्हार स्मृति की पार्किंग,एमजीएच की पार्किंग तथा इन्दौर से मोटर साईकिल चोरी की उक्त घटनाओ को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से चोरी की कुल 10 मोटर साईकिल जब्त कर लगभग 5 लाख 60 हजार रूपये का मश्रुका जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को 10 हजार ईनाम देने की घोषणा की गई है।