कटनी। वेस्ट सेंट्रल रेल्वे मजदूर संघ ने ओल्ड पेंशन स्कीम को पुनः लागू कराने अपने कमर कस ली है। आज से कटनी जिले के 5हजार रेल कर्मियों और अधिकारियों मिलकर केंद्र सरकार से न्यू पेंशन स्कीम और यूनिफाइड पेंशन स्कीम को बंद करते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम को पुनः लागू करने की मांग रख दी है। बता दे इस पूरे प्रदर्शन को देशभर के 17 रेलवे जोन में करीब 70 हजार मजूदरों ने समर्थन दिया है। वेस्ट सेंटर रेलवे के मंडल अध्यक्ष एस. एन. शुक्ला ने बताया नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक दिल्ली में आयोजित की गई जिसमे 17 रेलवे जोन के वर्किंग कमेटी के यूनिट मेंबर शामिल हुए इस बैठक में कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग को लेकर चर्चा की गई है। इस चर्चा में न्यू पेंशन स्कीम और यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर चर्चा की गई जिसमे वर्किंग कमेटी के सदस्यों ने निर्णय लिया कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम जो भारत सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में लाई गई वह एनपीएस न्यू पेंशन स्कीम से भी खराब है जिसको लेकर 17 मार्च से 31 मार्च तक संगठन से जुड़े समस्त अधिकारी, कर्मचारी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे ताकि रेलवे कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद भविष्य सुनहरा बन सके। एस.एन. शुक्ला ने बताया कि पूरे प्रदर्शन में अलग अलग दिनों में पैदल जुलूस निकालना, धरना प्रदर्शन, मशाल यात्रा सहित ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे और सरकार से लागू करने की मांग रखेंगे और ये पूरा प्रदर्शन मांग पूरी होने तक निरंतर जारी रहेगा।