नीमच। बालकवि बैरागी शिक्षा महाविद्यालय के बीए बीएड के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन। सोमील सोनी रामपुरा एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष अनुसार, पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष- ज्ञानोदय विश्विद्यालय, कुलदीप वर्मा द्वारा बताया गया कि छात्र छात्राओं को सेम सब्जेक्ट में रि. एटि.केटी. आयी हैं विषय सिर्फ इतिहास का हैं। उपरोक्त में ज्ञापन देते हुए बच्चों ने प्राचार्य से निवेदन किया कि मामला संज्ञान में लेकर विक्रम विश्विद्यालय के कुलपति एवं रजिस्ट्रार से स्वयं बात कर इसे लेकर सुलझाए।
कालेज प्रशासन ने बच्चों को मदद की सहायता देते हुए, स्वय विश्विद्यालय से बात करने का आश्वासन दिया हैं। बच्चों ने कालेज प्रशासन का धन्यावाद कर उनसे यह अनुरोध किया कि मामला गंभीरता से लेके विश्विद्यालय से संपर्क साधे।
मामले मे जुड़े कुछ बच्चे आज ही के दिन इनसे परे विक्रम विश्विद्यालय भी यही समस्या लेके नीमच से पहुचे थे जिनका सहयोग वहां एनएसयूआई अध्यक्ष तरुण परिहार, विक्रम विश्विद्यालय ने किया किन्तु बच्चों को सिर्फ विश्विद्यालय द्वारा भटकाया गया एवं कोई सुनवाई नहीं की गयी।
उपरोक्त में फ़िलहाल छात्र छात्राएं सिर्फ ज़वाब का इंतजार कर रहीं हैं आगे की कार्यकारिणी की जानकारी स्वयं सोमिल सोनी देंगे।