रतलाम। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के कानपुर-लखनऊ सेक्शन में ब्रिज संख्या 110 के अप लाइन पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस कारण रेलवे ने प्रस्तावित ब्लॉक लिया है। ब्लॉक के कारण रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली 4 ट्रेनें कैंसिल की है। एक ट्रेन रिशेड्यूल किया है। 9 ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जाएगा।
यह ट्रेनें की कैंसिल
21 मार्च से 25 अप्रैल तक गांधीधाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम भागलपुर स्पेशल।
24 मार्च से 28 अप्रैल तक भागलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09452 भागलपुर गांधीधाम स्पेशल।
21 मार्च से 25 अप्रैल तक अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद दरभंगा क्लोन स्पेशल।
24 मार्च से 28 अप्रैल तक दरभंगा से चलने वाली गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा अहमदबाद क्लोन स्पेशल।
यह ट्रेन की रिशेड्यूल
21 मार्च से 25 अप्रैल तक गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 05053 गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस स्पेशल गोरखपुर से 120 मिनट देरी से चलेगी।
इनका बदला मार्ग
25 मार्च से 29 अप्रैल तक गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22922 गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस वाया बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-कासगंज चलेगी। यह ट्रेन लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, गुरसहाय गंज, फर्रुखाबाद स्टेशन नहीं जाएगी।
23 मार्च से 27 अप्रैल तक बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 22921 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस वाया कासगंज-शाहजहांपुर-सीतापुर सिटी-बुढ़वल चलेगी। यह ट्रेन फर्रुखाबाद, गुरसहायगंज, कानपुर सेंट्रल एवं लखनऊ स्टेशन नहीं जाएगी।
22 मार्च से 26 अप्रैल तक बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 20921 बांद्रा टर्मिनस लखनऊ एक्सप्रेस वाया कासगंज-शाहजहांपुर-आलमनगर-लखनऊ चलेगी। फर्रुखाबाद, कन्नौज सिटी, कानपुर अनवर गंज एवं कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन नहीं जाएगी।
23 मार्च से 27 अप्रैल, 2025 तक लखनऊ जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 20922 लखनऊ जंक्शन बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस वाया आलमनगर-शाहजहांपुर-कासगंज चलेगी। कानपुर सेंट्रल, कानपुर अनवर गंज, कन्नौज सिटी एवं फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन नहीं जाएगी।
21 मार्च से 25 अप्रैल तक पाटलिपुत्र से चलने वाली गाड़ी संख्या 19670 पाटलिपुत्र उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस वाया लखनऊ-शाहजहांपुर-कासगंज चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, कन्नौज एवं फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन नहीं जाएगी।
19 मार्च से 23 अप्रैल तक उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 19669 उदयपुर सिटी पाटलीपुत्र हमसफर एक्सप्रेस वाया कासगंज-शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद चलेगी। यह ट्रेन फर्रुखाबाद, कन्नौज एवं कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन नहीं जाएगी।
23 मार्च से 27 अप्रैल तक कामाख्या से चलने वाली गाड़ी संख्या 19306 कामाख्या डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस वाया वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल चलेगी।
23 मार्च से 27 अप्रैल तक मुजफ्फरपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19054 मुजफ्फरपुर सूरत एक्सप्रेस वाया शाहगंज-जौनपुर-जंघई-फाफा मऊ-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल चलेगी।
20 मार्च से 24 अप्रैल तक गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुर ओखा एक्सप्रेस वाया गोरखपुर-औंडिहार-जौनपुर-जंघई-फाफा मऊ- प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल चलेगी।