BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2025, 11:43 am
BIG NEWS : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की पहल पर सिंचाई फिडर से विद्युत प्रदाय का समय परिवर्तित, मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री ने जारी किया शेड्यूल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.नीमच के अधीक्षण यंत्री आशीष आचार्य ने बताया, कि कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की पहल पर कंपनी द्वारा जिले में सिंचाई फिडर से विद्युत प्रदाय के समय में परिवर्तन किया गया है। नवीन समय सारणी के अनुसार दोपहर के विद्युत प्रदाय के समय में परिवर्तन कर ग्रुप ‘’अ’’ का विद्युत प्रदाय समय प्रात:6 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा ग्रुप ‘’ब’’ का समय शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं ग्रुप ‘’स’’ का विद्युत प्रदाय समय प्रात: 5 से प्रात:11 बजे तक किया गया है। 

उल्‍लेखनीय है, कि वर्तमान में नीमच जिले के अंतर्गत नीमच, जावद एवं मनासा संभाग में गेहूँ की फसलों की कटाई का कार्य प्रगति पर है गेहूँ की कटाई के फलस्वरूप खेतों में गेहूं की फसलो के ढेर खेतों में रखे हुए है। विगत कुछ दिनो से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, मौसम में परिवर्तन के कारण तेज हवाएँ चल रही है, साथ ही गर्मी का प्रकोप भी जारी है, तेज हवाओं के कारण विद्युत पोलो पर लगे तार आपस में टकराने की संभावना हो सकती है। तारो के टकराने पर खेतों मे रखी फसले में शार्ट सर्किट होने के परिणाम स्वरूप आगजनी की घटना होना भी संभावित है, ऐसे मेंकिसानों द्वारा कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा को विद्युत प्रदाय के समय में परिवर्तन की मांग की गई। इस पर कलेक्‍टर ने विद्युत कंपनी विभाग के अधीक्षण यंत्री को जिले में सिंचाई फिडर के विद्युत प्रदाय के समय में परिवर्तन हेतु निर्देशित किया हैं।

अत: जिले में विद्युत प्रदाय के समय में परिवर्तन विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया गया है। तदानुसार नवीन समय सारणी में दोपहर के समय में परिवर्तन कर ग्रुप "अ" का सप्लाई प्रातः 6 बजे से 12 बजे, ग्रुप 'ब' का समय शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं ग्रुप "स' का विद्युत प्रदाय समय प्रातः 5 बजे से प्रात:11 बजे तक किया गया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE