छतरपुर। पुलिस द्वारा साइबर अपराध, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अपराध करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। आधुनिक युग में साइबर अपराध जैसे अपराध चलन में है। साइबर अपराधों से बचाव हेतु पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा साइबर एडवाइजरी निरंतर जारी की जा रही हैं। जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर जन संवाद करते हुए साइबर जागरूक किया जा रहा है। साइबर अपराधों पर नियंत्रण हेतु जिले के समस्त थानों चौकी एवं साइबर सेल को शीघ्र कार्यवाही हेतु निर्देश दिए हैं।
छतरपुर साइबर टीम द्वारा माह फरवरी 2025 में 100 से अधिक शिकायतकर्ता के वित्तीय धोखाधड़ी संबंधी शिकायत पर विधिवत कार्यवाही की गई।
साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए शिकायतकर्ता की शिकायत पर छतरपुर साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की। साइबर अपराधियों ने विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से पीड़ितों के खातों से पैसे निकाल कर वित्तीय धोखाधड़ी की थी। साइबर टीम ने धोखाधड़ी की राशि को ट्रेस किया और संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर 8 लाख रुपये से अधिक राशि को होल्ड करवाकर सुरक्षित कर लिया है जो अग्रिम कार्यवाही उपरांत शिकायतकर्ता के खातों में वापस करवाई जाएगी।