BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2025, 12:35 pm
KHABAR : मंदसौर जिले के ग्राम सेजपुरिया में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन, मौके पर टीबी की जांच व एक्सरा भी किया, छात्री माताओं को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। आयुष्मान आरोग्‍य मंदिर आयुष (हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर आयुष HWC )  द्वारा ग्राम सेजपुरिया में आयुष ग्राम कार्ययोजना अनुसार स्वास्थ्य गतिविधि अंतर्गत नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल थीम पर आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया । साथ ही 100 दिवसीय निक्षय शिविर कार्ययोजना अंतर्गत टी.बी की जाँच भी की गई।  जिसके अंतर्गत ग्रामीजनों  के एक्स-रे भी किए गए । शिविर में उपस्थित हुए बच्चो का स्वास्थय परीक्षण कर धात्री माताओ को शिशु परिचर्या से अवगत कराया गया एवं बच्चो के आहार विहार संबंधित जानकारी दी गई। विशेष रूप से कुपोषित बच्चो के परिजनों को समझाईश दी गई  । गांव में बी.पी, शुगर की जांच तथा रोगो का उपचार कर स्‍वास्‍थ्‍य संबंधित काउंसिलिंग एवं निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण किया गया । साथ ही योगा प्राणायाम, दिनचर्या, ऋतुचर्या,मौसमी बिमारियों, आहार विहार और विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। इस  शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.तपस्या शर्मा ,सीएएमओ डॉ. मोहित वधवा, पैरामेडिकल स्टॉफ विक्रम सिंह राणा, श्री क्ति सिंह पंवार योग प्रशिक्षक,  ग्राम पंचायत सरपंच , जनप्रतिनिधियों ,विद्यालय स्टॉफ, आशा कार्यकर्त्ता,आंगनवाड़ी स्टॉफ उपस्थित थे । शिविर में पुरूष लाभार्थियों 42, महिला लाभार्थियों की संख्या 76, कुल लाभार्थियों की संख्या 118 एवं 70 व्यक्तियो की  टी बी स्क्रीनिंग हेतु जांच की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE