BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2025, 12:45 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री ने अमेरिकन पॉडकास्ट में बताया शहडोल में बसा मिनी ब्राजील, चार-चार पीढ़ी से लोग खेल रहें फुटबाल, पूर्व कमिश्नर राजीव शर्मा की पहल लायी रंग, पढे़ दीपक कुमार गर्ग की खबर 

Share On:-

शहडोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकन पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ विस्तार से बातचीत की, जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के दौरे की स्मृतियों को साझा करते हुए पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने शहडोल जिले के जनजातीय बाहुल्य गांव विचारपुर की चर्चा की, जिसे मिनी ब्राजील के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि शहडोल जिले की यात्रा में उन्हें उस जगह के बारे में पता चला, जहां के निवासियों में फुटबॉल के प्रति अटूट प्रेम है और वे अपने क्षेत्र को मिनी ब्राजील कहते हैं। अमेरिकन पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने कहा हमारे यहां सेंट्रल पार्ट ऑफ इंडिया में मध्य प्रदेश एक स्टेट है, वहां शहडोल जिला है, शहडोल जिला बहुत बड़ा ट्राइबल बेल्ट है, जहां बहुतायत आदिवासी लोग रहते हैं वहां ट्राइबल महिलाएं स्व सहायता समूह चलाती हैं। प्रधानमंत्री ने शहडोल जिले के भ्रमण की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि उनसे मैं बातचीत कर रहा था।‌ उनसे बातचीत करना मुझे पसंद आया, मैं ऐसे ही लोगों से बातचीत करने और उनसे मिलने शहडोल गया था।


मैंने देखा कि स्पोर्ट्स की ड्रेस पहने हुए वहां 80 से 100 के करीब नौजवान, छोटे बच्चे, सभी लोग एक ही प्रकार से बैठे थे, स्वाभाविक है मैं उनके पास गया। मैंने पूछा कि आप लोग कहां से हैं, तो सभी ने कहा कि हम मिनी ब्राजील से हैं। मैंने खिलाड़ियों से पूंछा कि मिनी ब्राजील क्या है? तो खिलाड़ियों ने जवाब दिया कि हमारे गांव विचारपुर को लोग मिनी ब्राजील कहते हैं। तो मैंने बोला कैसे मिनी ब्राजील कहते हैं? तो खिलाड़ियों ने बताया कि हमारे गांव में हर परिवार में लगभग चार-चार पीढ़ी से लोग फुटबॉल खेलते आ रहे हैं और लगभग 80 राष्ट्रीय खिलाड़ी हमारे गांव से निकले हैं, पूरा गांव फुटबॉल को समर्पित है और वो कहते हैं कि हमारे गांव का इंडिविजुअल मैच जब होता है, तो 20 से 25 हजार दर्शक तो आसपास के गांव से ही आ जाते हैं, तो भारत में जो फुटबॉल का क्रेज इन दिनों बढ़ रहा है, मैं उसके लिए इसे शुभ संकेत मानता हूं. यह टीम स्पिरिट भी पैदा करता है। 


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 01 जुलाई 2023 को शहडोल जिले के प्रवास पर आए थें। प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री ने स्व- सहायता समूह की महिला सदस्यों और शहडोल संभाग की फुटबाल क्रांति के खिलाड़ियों से मिलकर महिला स्व  सहायता समूह की महिलाओं और  फुटबाल खिलाड़ियों से चर्चा कर उत्साहवर्धन किया था। उल्लेखनीय है कि शहडोल संभाग में फुटबाल को प्रोत्साहित करने के लिए शहडोल संभाग के पूर्व कमिश्नर राजीव शर्मा की पहल पर फुटबाल खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास किये गए हैं जिसके अपेक्षित परिणाम मिल रहे है। शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर सहित शहडोल संभाग के लगभग सभी गांवों में फुटबाल क्लबों का गठन किया गया है तथा फुटबाल खिलाड़ियों को  प्रोत्साहित किया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व में भी मन की बात कार्यक्रम में भी शहडोल संभाग की फुटबाल क्रांति के संबंध में चर्चा की जा चुकी है जिससे शहडोल संभाग के फुटबाल खिलाड़ियों में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE