मंदसौर। तहसीलदार मंदसौर ने बताया कि महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मंदसौर द्वारा ग्राम मल्हारगढ़ तहसील मल्हारगढ़ के सर्वे क्र. 1450 रकबा 3.7310 है. भूमि में क्लस्टर विकास/मध्यम उद्योग हेतु भूमि आबंटित करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। यदि ग्राम मल्हारगढ़ तहसील मल्हारगढ़ के सर्वे क्र. 1450 रकबा 3.7310 है. भूमि में क्लस्टर विकास/ मध्यम उद्योग के लिए जिस किसी व्यक्ति अथवा संस्था को कोई आपत्ति हो तो वह इस विज्ञप्ति के जारी होने के दिनांक से 15 दिवस के भीतर अथवा प्रकरण में नियत पेशी दिनांक 27 मार्च 2025 को स्वयं अथवा किसी वैद्य प्रतिनिधि के माध्यम से प्रस्तुत कर सकता है। नियत समयावधि के उपरांत प्रस्तुत की गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा।