खरगोन। शुक्रवार 14 मार्च को अपने गृहग्राम बोरावां में पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव एवं मप्र के पूर्व केबिनेट मंत्री सचिन यादव द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस वृहद आयोजन में कसरावद विधानसभा परिवार के वरिष्ठ नेता , कार्यकर्ता एवं स्वजन शामिल हुए। होली मिलन समारोह में यादवद्वय द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का स्नेहपूर्वक स्वागत कर उन्हें रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएदी।
पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री अरूण यादव ने होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं से गले मिलकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाए दी। यादव ने कहा कि निमाड़ में होली का पर्व हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व हमें एकता संदेश देता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव ने भी सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से भेंट कर उन्हें पर्व की शुभकामनाए दी। यादव द्वय ने कार्यकर्ताओं के साथ मधुर संगीत की धुन पर थिकरते हुए उत्साहपूर्वक साथ दिया।