खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के बलकवाडा़ थाना अंतर्गत खलटाका चौकी क्षेत्र में आरोपी सुरेश पिता ऊंकार निवासी घाटबैडिया द्वारा ग्राम घाट बैडीया मे नर्मदा जी किनारे झाडीयो मे बडी मात्रा मे अवैध कच्ची महुआ शराब बैचने की मूखबिर सुचना मिलने पर पुलिस फोर्स के द्वारा ग्राम घाट बैडीया मे नर्मदा जी किनारे झाडीयो मे दबीश दी गई जिसमे आरोपी सुरेश के कब्जे से पचास पचास लीटर क्षमता वाले प्लास्टीक के दो बडे ड्रमो में कुल नब्बे लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब को जप्त मौके पर करीब एक हज़ार लीटर महुआ लहान को भी नष्ट किया गया, जप्त की गई शराब की कुल कीमत नो हजार वही लहान की कीमत तीन हज़ार रूपए बताई गई।
आरोपी सुरेश के विरुध्द थाना बलकवाड़ा पर अपराध आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाहि मे एसडीओपी मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलकवाड़ा निरीक्षक रितेश यादव व चौकी प्रभारी राजेन्द्र अवास्या के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक धनसिंग पवार, प्रधान आरक्षक,अखिलेश भुरिया, आरक्षक नीरज यादव का विशेष योगदान रहा।