चित्तौड़गढ़। भारतीय मजदूर संघ की गुवाहाटी में हुई अखिल भारतीय कार्यसमिति बैठक के 18 मार्च को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करने के लिये गये प्रस्तावानुसार चित्तौड़गढ़ मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर भामसं की 158वीं कार्यसमिति के मांग पत्र का प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
मंगलवार को बड़ी संख्या में भामसं के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्री चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने की। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पदाधिकारी बलदेव मौड़ रहे। संचालन भामसं जिलामंत्री सागरमल टांक ने किया। इसके पश्चात् जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमें वेतन का 50 प्रतिशत व महंगाई राहत पेंशन का भुगतान करने, ईपीएस 95 की न्यूनम पेंशन 5 हजार करने, ईपीएफ की वेतन सीमा 15 से बढ़ाकर 30 हजार रुपये व ईएसआईसी की वेतन सीमा 21 से बढ़ाकर 42 हजार करने, सार्वजनिक सम्पति की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने, बीमा, वित्तीय क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश पर रोक लगाने, स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा दिये जाने एवं असंगठितक्षेत्र हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की गई।
इस दौरान रतनलाल शर्मा, निर्मला कुमावत, जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरी गोस्वामी, ममता जोशी, सीता वैष्णव, पीयूष जोशी, जोगेन्द्र सिंह होड़ा, आदित्य सीमेन्ट केओमसिंह, रामप्रसाद सुखवाल, विद्युत से तुलसीराम शर्मा, चरणसिंह, महेन्द्र मीणा, मंगलसिंह, योगेश सुखवाल, बिड़ला सीमेन्ट से मंजीतसिंह, जयदेव नाथ सहित भामस की सभी यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।