चित्तौड़गढ़। युवा नेता, पीसीसी सदस्य प्रमोद सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में काँग्रेस चित्तौड़गढ़ के सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उदयपुर डबोक हवाई अड्डे पर पहुँच कर काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिह डोटासरा का स्वागत अभिनंदन किया। जिला काँग्रेस सचिव दिनेश चन्द्र गुर्जर ने बताया कि पीसीसी सदस्य प्रमोद सिह सिसोदिया के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिह डोटासरा का मेवाड़ी पगड़ी पहना कर सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिह डोटासरा ने चित्तौड़गढ़ में काँग्रेस संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया ।इस दौरान पीसीसी सदस्य प्रमोद सिंह सिसोदिया के साथ एनएसयूआई प्रदेश महासचिव संजय सैन,अजय लोठ, बाबु गुर्जर ,शोएब अली ,गोटू अली ,सिकन्दर खान,शाकिर शेख,प्रदेश सहसचिव खुमेंद्र गुर्जर,युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नितिन वर्मा, महेंद्र छापरवाल अल्प संख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इम्तियाज़ लोहार, लक्ष्मीनारायण कुमावत,मनीष शर्मा चंदेरिया, नसीर खान,गोटू अली, शौकीन पुरबिया, राजवीर गुर्जर, जय प्रकाश रेगर,प्रदीप लोठ,रोहित गोराना, मनीष सेन,फतह लाल प्रजापत ,नवाब खान एवं सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।