BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2025, 4:23 pm
BIG NEWS : नीमच की नगर पालिका में हंगामा, जब पूर्व ओएस राजेंद्र जैन ने खोली राजस्व विभाग की अलमारी तो पहुंचे सीएमओ, फिर जो हुआ..., मौके पर लगी भारी भीड़, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पूर्व ओएस राजेंद्र जैन द्वारा राजस्व विभाग की अलमारी में फाइलें टटोली जा रही थी और वहां सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ पहुंच गए। फिर क्या था दोनों के बीच जमकर विवाद खड़ा हो गया। 


सीएमओ महिंद्र वशिष्ठ ने बताया कि पूर्व कार्यालय अधीक्षक द्वारा अलमारी से बिना अनुमति के फाईलें देखे जाने पर मैंने जब सख्त आपत्ति व्यक्त की तब राजेंद्र जैन अभद्र भाषा पर उतारू हो गए और तू तड़ाके से बात करने लगे। सीएमओ ने जब उन्हें मना किया और पूछा कि किसकी अनुमति से फाईलें देख रहे हो तो राजेंद्र जैन ने कहा कि तू कौन? इसके बाद महेंद्र वशिष्ठ ने जब बताया कि मैं सीएमओ हूं। इस पर राजेंद्र जैन ने कहा कि मैं तुम्हें सीएमओ नहीं मानता और गाली गलौज पर उतर आया। घटना करीब 2.30 बजे की है। विवाद के दौरान भाजपा और कांग्रेस के पार्षद भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि राजेंद्र जैन द्वारा आए दिन नगर पालिका में आकर बिना अनुमति के फाईलें देखी जाती है। साथ ही कर्मचारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है। 


विवाद के बाद नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि संतोष चोपड़ा भी वहां पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कहा कि राजेंद्र जैन द्वारा किया गया कृत्य अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। चोपड़ा ने यह भी कहा कि राजेंद्र जैन हमारे यहां निजी सहायक के रूप में काम करते हैं। वहीं सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि हो सकता है राजेंद्र जैन को किसी का संरक्षण प्राप्त हो। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा से चर्चा करने के बाद इस पूरे मामले पर उचित कार्यवाही की जाएगी। यह शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला है। वहीं नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापत ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला व्यवस्था के खिलाफ है। राजेंद्र जैन को बिना अनुमति के किसी फाइल को हाथ लगाने का अधिकार नहीं है। उन पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा को तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए। 
बताते चलें कि नगर पालिका में आकर अधिकारियों और कर्मचारियों की कुर्सी पर बैठकर राजेंद्र जैन द्वारा कार्यालय की फाइलों को देखे जाने का मामला पहले भी सामने आता रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा क्या एक्शन लेती है और महेन्द्र वशिष्ठ कितना सख्त कदम उठाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE