BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2025, 4:58 pm
BIG REPORT : कांग्रेस नेत्री का आरोप- टिकट के लिए रिश्वत मांगी, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा पर एफआईआर की मांग, ग्वालियर एसपी ऑफिस में प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को एसपी ऑफिस में प्रदर्शन हुआ। ग्वालियर की जिला कांग्रेस नेत्री ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 11 मार्च को पुलिस को दिए आवेदन में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के खिलाफ की मांग की थी। महिला नेत्र ने आरोप लगाया था कि प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा अपने समर्थकों के जरिए उनका चरित्र हनन कर रहे हैं।


बता दें कि महिला नेत्री ज्योति सिंह का आरोप था की नगरीय निकाय चुनाव के समय वह पार्षद की दावेदार थी। चुनाव के दौरान जब वह भोपाल में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा से टिकट के लिए मिली तो पार्षद का टिकिट दिलाने के लिए सुनील शर्मा ने उसकी अस्मत और दस लाख रुपए की मांग की थी, जब उसने इनकार कर दिया तो पार्षद का टिकिट दूसरे को दिलवा दिया। वहीं अब प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा अपने सहयोगी के जरिए उसका चरित्र हनन करवा रहे हैं।


महिला नेत्री बोली- मामला दर्ज नहीं हुआ तो अनशन पर बैठूंगी
इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो महिला नेत्री ज्योति सिंह ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ एसपी ऑफिस में आकर प्रदर्शन किया। महिला नेत्री ने कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के खिलाफ तत्काल दर्ज कर उनकी गिरफ्तार करने की मांग की। महिला नेत्री का कहना था किया गया उनकी शिकायत पर सुनील शर्मा पर मामला दर्ज नहीं किया तो वह धरने पर बैठकर अनशन करेंगी।


पुलिस बोली महिला नेत्री ने नहीं कराया अपने बयान दर्ज
मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी कृष्ण लाल चांदनी का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में महिला नेत्री को बयान दर्ज कराने को कहा गया था। लेकिन महिला अपने बयान दर्ज नहीं कर रही है, उनके घर पर भी पुलिस आज गई थी और बयान दर्ज करने के लिए कहा था। लेकिन महिला नेत्री अपने बयान दर्ज नहीं कर रही हैं, महिला नेत्री अपने समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय आकर प्रदर्शन कर रही थी, उन्हें यहां भी अपने बयान दर्ज करने को कहा गया था। साथ ही उनसे कहा गया था कि वह अपने बयान दर्ज कराए उनके बयानों पर जांच की जाएगी जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE