मनासा। विगत दिवस भोपाल पहुंचकर धाकड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के उपाध्यक्ष सुनील धाकड़ ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को निमंत्रण दिया। जिस पर शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन में आने को कहा और शिवराज सिंह चौहान ने अपने पत्र के माध्यम से भी शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा की मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि मालकी माता मंदिर परिसर गांव झोपड़ियां कंजाडा तहसील मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश में मालकी माता मंदिर परिसर पर धाकड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 30 अप्रैल 2025 को आयोजित किया जा रहा है यह एक बहुत ही सराहनीय कार्य हैं इसके लिए धाकड़ समाज बधाई का पात्र हैं सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन समाज की प्रगतिशील और एकजुटता का प्रतीक है यह समाज के एकता और भाईचारे को मजबूत करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है इस आयोजन से ना केवल सामाजिक समरसता बढ़ेगी बल्कि आने वाली पीढ़ी को संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास होगा। एवं सफल आयोजन की धाकड़ समाज एवं नव विवाहित वर वधुओ को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी अपने पत्र के माध्यम से बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा की सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में समरसता एकता और सौंदर्य का वातावरण सुधार का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं। सामूहिक विवाह सम्मेलन गरीब परिवारों को संबंध प्रदान करते हैं आज खर्चीली शादियों को रोकने की आवश्यकता है ऐसे कार्यक्रम अपव्यय से बचने की सीख भी देते हैं मुझे आशा है कि सामूहिक विवाह सम्मेलन नव दंपतियों और उनके अभिभावको के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। और धाकड़ समाज को अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया को निमंत्रण दिया जिस पर प्रभारी मंत्री ने कहा जरूर आऊंगी और बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील धाकड़ अध्यापक बाबूलाल धाकड़, बंशीलाल बंधु सर, मोतीलाल धाकड़ और रतन धाकड़ उपस्थित थे।