भोपाल। राजधानी भोपाल में बीते साल 5 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। आरोपी अतुल भालसे को मौत की सजा सुनाई गई है। साथ ही सबूत छुपाने वाली मां और बहन को 2-2 साल कैद की सजा हुई है।
साढ़े 5 महीने तक चला ट्रायल
करीब साढ़े पांच महीने चले ट्रायल के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। बता दें कि 27 सितंबर 2024 को शाहजहानाबाद मल्टी में आरोपी अतुल ने बच्ची का अपहरण कर पहले रेप किया। फिर उसे घर की टंकी में बंद कर दिया था
यह है पूरा मामला
शाहजहांनाबाद इलाके में रहने वाली 5 साल की बच्ची से रेप कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। नगर निगम की फॉगिंग के दौरान आरोपी अतुल निहाले ने इसका फायदा उठाकर उसका मुंह दबा लिया और कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची के शव को बिस्तर के नीचे छिपा दिया। लेकिन बदबू और मक्खी की वजह से उसे प्लास्टिक के टैंक में डालकर ऊपर से जूते और चप्पल रख दिए।