शाजापुर। पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर, एसडीओपी शाजापुर के नेतृत्व में चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने व अपराधियो पर कार्यवाही करने के संबंध में थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।
चोरी की घटनाओ पर रोक लगाने के इसी तारतम्य में घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.03.25 को फरियादी इंद्रजीत पिता शंकरलाल मेघवाल प्रोजेक्ट मैनेजर निवासी सोलर प्लांट देहरीपाल ने रिपोर्ट लेख करवाई की दिनांक 09 10.03.2025 की दरिम्यानी रात्री मे कोई अज्ञात चोर 220 मेघावाट सोलर प्लाट देहरीपाल से 5.5 किलोमीटर कॉपर की सोलर प्लेटो मे लगने वाली डीसी केवल किमती 08 लाख रूपये चोरी कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 65/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।
दौराने विवेचना पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपालसिंह राजपुत के निर्देशन में एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, एसडीओपी शाजापुर गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर सुद्रढ मुखबीर सुचना के आधार पर अज्ञात चोर व चोरी गये मश्रुका की पतारसी की गई जिसमे दिनांक 17.03.25 को चोरी की बारदात को अंजाम देने वाले आरोपी धर्मेन्द्र पिता तकेसिंह जाति राजपुत उम्र 21 साल • गुलशन पिता बालचन्द्र उम्र 20 साल नि० गण ग्राम चौमा डाक बंगला व संतोष पिता कालुसिंह उम्र 23 साल नि० ग्राम गोविन्द को गिरफ्तार किया जाकर चोरी गयी उपरोक्त 5.5 किलोमीटर कॉपर की सोलर प्लेटो में लगने वाली डीसी केवल किमती करीबन 08 लाख रूपये रूपये की बरामद की गई व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साईकल क्र. MP 42 ZA 4110 जप्त कर आरोपियो को माननीय न्यायालय शाजापुर पेश किया गया था तथा अन्य अपराध मे पुछताछ हेतु एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है बाद आरोपियो को आज दिनांक को माननीय न्यायालय शाजापुर पेश किया जावेगा।
उक्त सराहनीय कार्य में मोहन बडोदिया थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमकिशोर व्यास, का. सउनि सैय्यद मेहमुद अली, का.प्र.आर. 270 विनोद शर्मा, आर. 346 जितेन्द्रसिंह राजपुत, आर. 246 देवीसिंह दाँगी, आर. 362 सुरेश राठौर, आर. 350 अनिल सेन, चालक आर. 334 सुभाष दाँगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।