चित्तौड़गढ़। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2025 में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में महावीर महिला मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फिजियोथैरेपी शिविर मंगलवार को सम्पन्न हुआ।
महावीर महिला मंडल अध्यक्ष कल्पना मेहता ने बताया कि भगवान महावीर मानव सेवा समिति, बापू नगर, सेती में संचालित इस शिविर में करीब 155 महिलाओं ने फिजियोथैरेपी करवाई। समापन अवसर पर श्री महावीर जैन मंडल अध्यक्ष राजेंद्र दोशी, महासचिव सोहन पोखरना, कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी, परामर्श मंडल के मधु मट्ठा, उमा सुराणा, मनोरमा अजमेरा, स्नेहा ढीलीवाल, नम्रता गदिया, दिलखुश खेरोदिया, ज्योति चंडालिया, संयोजक समिति से डॉ प्रियंका ढीलीवाल, लीना कुदाल, प्रेमलता श्रीश्रीमाल, प्रियंका परमार, प्रमोद नागोरी, सुमित्रा पामेचा, मोनिका सरूपरिया, मोनिका कांठेड़, पुष्पा जैन, रेखा बोरदिया, आशा वेद, शिल्पा पोखरना, मधु सेठिया, कंचन भड़कतिया की उपस्थिति में डॉ मोनालिसा भट्ट, डॉ रुनझुन माथुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महासचिव रजनी रांका ने बताया कि महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अगले चरण में रविवार 23 मार्च को शहर स्थित मांगलिक धाम में योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें प्रातः सवा 6 बजे से साढ़े 7 बजे तक योग ट्रेनर, नेशनल अवार्डेड, आत्मबोध योग संस्थान के डॉ लव कुश पाराशर, हंसा सुखवाल, पुरुषोत्तम सोनी सेवाएं देंगे। महावीर महिला मंडल की सदस्याओं से योग शिविर का लाभ लेने की अपील की।