चित्तौडगढ। भीलवाड़ा मे संभागिय अध्यक्ष राकेश पगारिया की अध्यक्षता मे आयोजित संभागीय अधिवेशन मे लायंस क्लब चित्तौड़ को 4 अवार्ड मिले।
क्लब अध्यक्ष बसंती लाल वैद ने बताया की इस अधिवेशन मे चित्तौड़ क्लब को नेत्रदान, भव्य चौस (शतरंज) टूर्नामेंट व फ़ूड फॉर हंगर कार्यों हेतु गोल्ड अवार्ड प्रदान किये गए वही क्लब सचिव एस एन बंसल को संभाग का सर्व श्रेष्ठ सचिव अवार्ड दिया गया समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक विनोद खन्ना दिल्ली थे।
इस अधिवेशन मे क्लब अध्यक्ष बसंती लाल वेद, सचिव एस एन बंसल, पूर्व अध्यक्ष अशोक सोनी, दीपक वैष्णव, मनजीत सिंह, विजय सिंह,प्रहलाद राय सोनी,नरेश नाहर ने भाग लिया।