शाजापुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋजु बाफना द्वारा 19 मार्च 2025 को रंगपंचमी का त्यौहार होने जिले में शांति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शाजापुर जिले में स्थित समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें, वाईनरी शॉप, देशी मद्यभाण्डागार एवं मेसर्स रीजेन्ट बीयर एण्ड वाईन्स लिमिटेड मक्सी 18 मार्च 2025 को रात्रि 11.30 बजे से 19 मार्च 2025 को शाम 05 बजे तक बंद रखने के लिए आदेश दिये हैं।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने शुष्क दिवस अवधि में मदिरा के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। इसके लिए सघन गश्त करने एवं आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये हैं।