शाजापुर। ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व्हीएस चौहान द्वारा जिला स्तर पर प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रकोष्ठ के लिए सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड शाजापुर भरतराम मैहर (दूरभाष क्रमांक 07364-292065 एवं मोबाईल नम्बर 9542008685 ) को प्रभारी बनाया गया है। प्रकोष्ठ में स्टोर क्लर्क मुर्शरफ खान प्रातः 10.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक तथा स्थायी कर्मी ओमप्रकाश प्रातः 8.00 बजे से प्रातः 10.00 बजे तथा शाम 5.00 बजे से 9.00 बजे तक सेवाएं देंगे। साथ ही प्रत्येक अवकाश के दिनों में प्रकोष्ठ में अरूण सैनी प्रातः 11.00 बजे से रात्रि 06.00 बजे तक सेवाएं देंगे।