BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2025, 7:50 pm
KHABAR : सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन एवं अपर कलेक्‍टर एकता जायसवाल ने की जिला स्‍तरीय जनसुनवाई, 43 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन एवं अपर कलेक्‍टर एकता जायसवाल द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में 43 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी। अधिकारियों को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए। 
आवेद‍क देउबाई पति रामनारायण निवासी कोलवा तहसील व जिला मंदसौर द्वारा लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाये जाने के लिए आवेदन प्रस्‍तुत किया गया। जिस पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। आवेद‍क गोपालबाई पति भंवरलाल निवासी सुंठी तहसील सीतामऊ जिला मंदसौर द्वारा गैस कनेक्सन नहीं मिलने पर आवेदन प्रस्‍तुत किया गया। जिस पर डीसीओ को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। आवेदक भँवरलाल पिता पन्‍नालाल बावरी निवासी सुंठी द्वारा प्रार्थी गाँव सुंठी का काश्तकार होते हुवे उसे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना की राशि प्राप्त नही होने से उचित कार्यवाही हेतु आवेदन प्रस्‍तुत किया गया। जिस पर तहसीलदार को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। आवेदक सुरजमल पिता मांगीलाल निवासी सुवासरामंडी तहसील सुवासरा जिला मंदसौर द्वारा प्रार्थी के पुत्र कन्हैयालाल का एक्सीडेन्ट दुर्घटना में  24 दिसम्बर 2023 को मृत्यु हो गयी हैं प्रार्थी को सहायता राशि स्वीकृत करने के लिए आवेदन प्रस्‍तुत किया गया। जिस पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। जिन आवेदनों का निराकरण नहीं हो सका उसके लिए अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE