शाजापुर। पालक महासंघ मध्यप्रदेश की जिला इकाई शाजापुर द्वारा आज प्राइवेट शिक्षा का व्यापारिकरण रोकने व सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु नए सत्र में ध्यान केंद्रित करने हेतु ज्ञापन दिया गया। पालक महासंघ शाजापुर ने नया सत्र शुरू होने से पहले ही शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए और प्राइवेट स्कूलों के व्यवसायीकरण पर नकेल कसने के लिए संघर्ष की शुरुआत कर दी है। जिला अध्यक्ष राजेश सिसनोरिया ने बताया कि प्राइवेट स्कूल, स्कूल शिक्षा अधिनियम अनुसार चलाए जाने चाहिए बार-बार कोर्स, ड्रेस बदलने, फीस बड़ाने आदि पर रोक लगना चाहिए और स्कूल को धर्मनिरपेक्षता पर जोर देना चाहिए। सरकारी स्कूलों में शिक्षक उपस्थिती, कॉपी चेकिंग, शौचालय की व्यवस्था, मध्यान भोजन, जातिगत भेदभाव, आरटीई के अंतर्गत ऐडमिशन, छात्रवृत्ति आदि अनियमितता पर प्रशासन से निवेदन किया है।