BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2025, 10:21 am
KHABAR : सीएम की घोषणा से मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को राहत, पदोन्नति बहाली और धारा 49 हटाने की घोषणा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पदोन्नति व्यवस्था बहाल करने और रिटायर कर्मचारियों को राज्य पुनर्गठन की धारा 49 से मुक्त करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा ने कर्मचारियों को ऊर्जा से भर दिया है। प्रदेश में 9 साल से पदोन्नति पर रोक है। कर्मचारियों ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।


न्यू मार्केट में कर्मचारियों के लिए 364 आवासों का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। कार्यक्रम में कर्मचारी नेता सुभाष वर्मा, शासकीय अधिकारी कर्मचारी निगम मंडल एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उदित भदौरिया, प्रदेश संयोजक प्रमोद तिवारी और प्रदेश महामंत्री एलएस वर्मा प्रमुख थे।


कार्यक्रम से पहले सुभाष वर्मा और उदित भदौरिया ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के विधायक भगवान दास सबनानी के कक्ष में कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन, राज्य कर्मचारी संघ, कर्मचारी कांग्रेस, नगर निगम-नगर पालिका, राजपत्रित अधिकारी संघ, वन कर्मचारी संघ और शिक्षक कांग्रेस के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE