BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2025, 12:26 pm
KHABAR : एमपी में 1 अप्रैल से प्रवेश उत्सव अभियान, सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कहा- नई शिक्षा नीति के तहत, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी स्कूलों में नर्सरी में बच्चों को भेजने का प्रावधान कर रहे है। स्कूल शिक्षा विभाग 1 अप्रैल से “प्रवेश उत्सव अभियान” चलाएगा।


एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या पर बयान दिया हैं। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी स्कूलों में नर्सरी में बच्चों को भेजने का प्रावधान कर रहे है। मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में एक अप्रैल से ‘प्रवेश उत्सव अभियान’ चलेगा। इस कैंपेन में सीएम, मंत्री-विधायकों और जनप्रतिनिधियों से सम्मिलित होने का आग्रह करेंगे।


उन्होंने कहा कि प्रवेश उत्सव अभियान के तहत सभी लोग सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए बच्चों और उनके अभिभावकों से चर्चा करेंगे। वहीं उदय प्रताप ने कहा कि राजनीतिक पृष्ठभूमि से हटकर सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए, ताकि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में वृद्धि हो।


हैंड ओवर दृ टेक ओवर की प्रक्रिया होगी शुरू
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग के तहत हम “हैंड ओवर दृ टेक ओवर” की प्रक्रिया भी शुरुआत करेंगे। जिसका दारोमदार प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर को सौंपेंगे। 5वीं पास बच्चों को लेकर हेडमास्टर मिडिल स्कूल के बच्चों को संपूर्ण दस्तावेजों के साथ मिडिल स्कूल के हेडमास्टर को सौंपेंगे। इस प्रक्रिया में स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारी को सम्मिलित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE