BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2025, 2:08 pm
BIG NEWS : मंत्रालय और सीएम हाउस के पास बनेगा हेलीपैड, सीएम डॉ मोहन ने कहा- जनता की परेशानी और समय की होगी बचत, नए पायलट की भर्ती के दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय और सीएम हाउस के पास हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे जनता की परेशानी दूर होगी। साथ ही समय की भी बचत होगी। पर्यटन बढ़ाने में हवाई यातायात बेहद जरूरी, इसलिए एयर कनेक्टिविटी बढ़ाएं। प्रदेश को क्षेत्रीय विमानन केंद्र बनाने के लिए प्रयास करें। सभी जिलों में हवाई पट्टियों और हेलीपेड का विकास करें। उज्जैन और शिवपुरी में नए हवाई अड्डे के विकास के लिए कार्यवाही तेज होगी।


सीएम डॉ मोहन यादव ने मंगलवार कोमुख्यमंत्री निवास पर विमानन विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात रोकने से जनसामान्य को परेशानी होती है। इसलिए इस कठिनाई के स्थायी निदान के लिए मंत्रालय (वल्लभ भवन) और मुख्यमंत्री निवास के समीप ही नए हेलीपैड का निर्माण किया जाए। इससे समय की बचत भी होगी और सबकी कठिनाई भी दूर होगी।


उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन, मेडिकल टूरिज्म, सांस्कृतिक पर्यटन और जनजातीय संस्कृति से जुड़ाव के लिए होम स्टे प्रोत्साहन के रूप में सेल्फ फीलिंग/हीलिंग टूरिज्म की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विमानन क्षेत्र में नए रोजगार सृजन की संभावनाओं के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और युवाओं के कौशल विकास के लिए पायलट-क्रू मेंबर्स के प्रशिक्षण संस्थानों में रोजगारपरक डिप्लोमा और डिग्री कोर्सेस चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती विमानन आवश्यकताओं के लिए पॉयलेटों की संख्या बढ़ाएं। नए पॉयलेटों की भर्ती करें, उन्हें प्रशिक्षित भी करें।


विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने हवाई पट्टी उपलब्ध कराएगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल सहित प्रदेश के अन्य सभी बड़े शहरों से घरेलू उड़ान बढ़ाने के लिए दूसरे राज्यों के साथ समन्वय करें और विमानन सुविधाओं के विस्तार के लिए शोध भी कराएं। प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एविएशन कम्पनियों, पॉयलेट एवं क्रू-मेंबर्स की प्रशिक्षण संस्थाओं को जोड़ें और उनसे प्रदेश में अपनी सेवाओं का विस्तार करने के लिए आग्रह करें। उन्होंने कहा कि पॉयलेट और क्रू तैयार करने के लिए प्रदेश के विश्वविद्यालयों को भी यह रोजगारपरक कोर्स चलाने के लिए प्रोत्साहित करें। विश्वविद्यालय से आग्रह करें कि वे विद्यार्थियों को इस दिशा में पढ़ाई कराएं। विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए हवाई पट्टी सरकार उपलब्ध कराएगी।


जल्द मिलेगी सतना-दतिया को सौगात
उन्होंने बताया कि सरकार सतना और दतिया एयरपोर्ट को भी जल्द ही लोकार्पित करने जा रही है। यह दोनों शहर धार्मिक पर्यटन के प्राचीन केंद्र हैं। यहां एयरपोर्ट होने से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रदेश में उपलब्ध सभी इन एक्टिवेट हेलीपैड्स को जल्द से जल्द एक्टिवेट करने के निर्देश दिए। एयर एंबुलेंस और हेली सेवा का लाभ सबको मिले, इसके लिए सभी प्रयास किए जाएं।


अपर मुख्य सचिव विमानन शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश के हवाई अड्डों से लगभग 55 लाख यात्रियों ने यात्रा की और यह संख्या वर्तमान वित्तीय वर्ष के अंत (31 मार्च 25) तक 75 लाख पहुंचने का अनुमान है। भारत के हवाई यातायात में मध्यप्रदेश के हवाई अड्डों की भागीदारी अभी मात्र 1.45 प्रतिशत है, जिसे हम 5 प्रतिशत तक बढ़ाने के लक्ष्य पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 8 एयरपोर्ट हैं, 6 क्रियाशील है और सतना और दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण अभी शेष है। मुख्यमंत्री ने सतना एयरपोर्ट की हवाई पट्टी के विस्तार (वर्तमान 1200 मीटर को बढ़ाकर 1800 मीटर करने) के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE