BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2025, 2:11 pm
KHABAR : रंगपंचमी पर सरकारी छुट्‌टी, 60 हजार कर्मचारियों को फायदा, शराब दुकानें सील, शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी, निगरानी के लिए टीमें मैदान में, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। रंगपंचमी पर आज, बुधवार को सरकारी छुट्‌टी है। सरकार ने लोकल हॉली-डे घोषित किया है। इसका फायदा 60 हजार से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों को मिल रहा है। दूसरी ओर, शराब दुकानें सील कर दी गई है। अब ये शाम 5 बजे के बाद ही खुलेगी।


बता दें कि सरकार ने भोपाल के लिए कुल चार स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इनमें 14 जनवरी मकर संक्रांति का अवकाश हो चुका है। वहीं, अगले 3 अवकाश- 19 मार्च रंगपंचमी, 27 अगस्त गणेश चतुर्थी और 3 दिसंबर भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस (केवल भोपाल शहर के लिए) को रहेंगे। रंगपंचमी के बाद अगला स्थानीय अवकाश गणेश चतुर्थी का रहेगा।


शराब दुकानों के साथ रेस्टोरेंट भी बंद किए
रंगपंचमी पर बुधवार को जिले की सभी 87 शराब दुकानें और 90 रेस्टोरेंट बार बंद रखे गए हैं। जिला प्रशासन ने शाम तक ड्राई-डे घोषित किया है। इधर, जिला आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया, आबकारी अमले ने मंगलवार रात साढ़े 11 बजे के बाद सभी शराब दुकानें और रेस्टोरेंट बार सील कर दिए हैं। ड्राई-डे की अवधि में शराब के संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसकी धरपकड़ के लिए आबकारी विभाग ने 4 टीमें बनाई है, जो सूचना मिलने पर कार्रवाई करेगी।


13 लोगों पर प्रकरण बनाए
आबकारी अमले ने मंगलवार रात शराब दुकानें सील करने से पहले होटल और ढाबों पर दबिश दी। इस दौरान विंटेज विला और ब्लू लगून में लोगों को बिना परमिट के शराब पिलाई जा रही थी। 13 लोगों पर प्रकरण बनाए गए। बुधवार को भी 10 टीमें नजर रख रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE