BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2025, 2:34 pm
BIG NEWS : जीतू पटवारी ने उमंग सिंघार के संग गाया होली गीत, पीसीसी चीफ के होली मिलन समारोह में जमकर थिरके मुरैना और केवलारी विधायक, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। आज रंगपंचमी के मौके पर भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बंगले पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ होली के गीत गाए।


कांग्रेस विधायकों ने सुनाई फाग
पीसीसी चीफ के बंगले पर आयोजित होली मिलन समारोह में डबरा विधायक सुरेश राजे ने फाग गीत सुनाया। वहीं पृथ्वीपुर विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर ने होली गीत गाया। पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी थिरकते नजर आए।


होली मिलन समारोह में पहुंचे ये विधायक
होली मिलन समारोह में अंबाह विधायक देवेन्द्र सखवार, सौंसर विधायक विजय चौरे, जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके, परासिया विधायक सोहन लाल बाल्मीक, चौरई विधायक सुजीत चौधरी, पांढुर्णा विधायक निलेश उईके, खरगापुर विधायक चंदा रानी गौर, वारासिवनी विधायक विक्की पटेल, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा, मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर, केवलारी विधायक रजनीश सिंह, भगवानपुरा विधायक केदार डाबर सहित कई विधायक शामिल हुए।पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा- ये होली प्रेम, मुहब्बत की है। भारत वर्ष की परंपराओं की होली है। आज होली हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में सब मिलकर सारे त्योहार मनाते हैं। ये भारतवर्ष ही है जिसमें सारे धर्मों के त्योहार सब लोग मिलकर मनाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE