BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2025, 3:44 pm
KHABAR : रंग पंचमी के रंग में रंगे मंत्री, फाग यात्रा में नागरसिंह चौहान ने किया जोरदार डांस, जमकर उड़ा रंग गुलाल, पढे़ खबर 

Share On:-

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में रंगपंचमी के मौके पर नगर में भव्य फाग यात्रा का आयोजन किया गया। जहां सर्व हिंदू समाज द्वारा आयोजित इस गेर में नगर के हर वर्ग और समाज से महिला-पुरुष और युवक-युवतियां शामिल हुए। यात्रा अलीराजपुर नगर के बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। यह फाग यात्रा प्रमुख मार्गाे से होते हुए रामदेव मंदिर चौराहा पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस फाग यात्रा में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान अलग ही रंग में दिखाई दिए। उन्होंने जमकर डांस किया। 


यात्रा में हजारों लोग ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते झूमते हुए शामिल हुए। साथ ही फाग यात्रा के दौरान मार्ग में थिरकते हुए युवाओ ने जम कर होली मनाई। फाग यात्रा में मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सासंद अनिता चौहान, आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल सहित जिले के कलेक्टर एसपी और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। सभी ने होली और रंग पंचमी की बधाई देते हुए सर्व हिंदू समाज द्वारा फाग यात्रा के आयोजन की सराहना भी क। इस दौरान मंत्री नागरसिंह चौहान ने भी यात्रा में जम कर नृत्य किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE