ग्वालियर। बुधवार को रंगपंचमी के अवसर पर भगवान अचलनाथ भक्तों के साथ होली खेलने निकले। बाबा अचलनाथ सुबह 11ः30 बजे पालकी (डोले) में सवार होकर नगर भ्रमण निकले करेंगे। इस दौरान बाबा स्वर्ण मुकुट धारण कर भव्य श्रृंगार में नजर आएं।
नगर भ्रमण के दौरान भगवान अचलनाथ शहर में भक्तों के साथ होली खेलते हुए नगर आए। रास्ते में सनातन धर्म मंदिर में भगवान चक्रधर, गिर्राज मंदिर पर भगवान गिर्राजजी और राम मंदिर में भगवान राम के साथ गुलाल से होली खेली। बाबा के चल समारोह का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
बाबा अचलनाथ का चल समारोह इन मार्ग से गुजरा
बाबा अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के प्रबंधन के अनुसार, बाबा अचलनाथ का चल समारोह सनातन धर्म मंदिर में भगवान चक्रधारी, महाराज बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर और राम मंदिर में भगवान श्रीराम के साथ होली खेलने के लिए निकला है।
चल समारोह में कई आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। यह इंदरगंज, दाल बाजार, नया बाजार चौराहा, लोहिया बाजार, ऊंटपुल, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, राम मंदिर, ओल्ड हाईकोर्ट होते हुए वापस अचलेश्वर मंदिर पर समाप्त हुआ है।
इस दौरान झांकियां, रासलीला और अखाड़े के कलाकार प्रदर्शन करते हुए चलेंगे। प्रमुख बाजारों में व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा गुलाल, पुष्पवर्षा और चंदन लगाकर पूजा-अर्चना की गई।