कटनी। मुड़वारा स्टेशन पर बुधवार को स्टेशन रेलवे सलाहकार समिति की पहली बैठक हुई। जबलपुर मंडल के निर्देश पर हुई इस बैठक में यात्री सुविधाओं को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
समिति ने फुट ओवर ब्रिज पर यात्रियों की सुविधा के लिए रैम्प, लिफ्ट और एसकेलेटर की मांग रखी। महिलाओं और बच्चों की मदद के लिए सहायता बूथ की स्थापना का प्रस्ताव भी दिया गया।
प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर टॉयलेट बनाने की मांग
प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शौचालय की सुविधा नहीं है। यह एक बड़ी समस्या है क्योंकि अधिकतर ट्रेनें इसी प्लेटफॉर्म पर आती हैं। स्टेशन के चारों तरफ खुला होने से प्लेटफार्म 4 और 5 पर सुरक्षा और सफाई की समस्या है।
टिकट बुकिंग, पार्सल और रिजर्वेशन कार्यालय में वेंटिलेशन की समस्या है। खिड़कियां बंद होने से कर्मचारियों को परेशानी होती है।
बैठक में जवाहर जसूजा, कल्पना द्विवेदी, धन्य कुमार गांधी, आरपी शर्मा, शिवमूर्ति राम,केके दुबे, राजकुमार यादव, जयदीप, जेके पांडे, शालिनी पाल उपस्थित रहे।