खरगोन। जिले के सेगांव में दशोरा नागर समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सुबह 10 बजे लोनारा रोड स्थित अपनी समाज की धर्मशाला में एकत्रित होकर ढ़ोल ताशों के साथ घर घर जाकर होली खेली गई व शुभकामनाएं दी गयी।
जिसके घर गम की पहली होली थी वहां भी समाजजनों ने होली का रंग डालकर सांत्वना दी। वही प्रत्येक समाजजनों के घर घर पहुँच कर ढोल ताशों पर झुमते हुए प्रत्येक घर स्वल्पाहार कर सूखे कलर से होली खेलते हुए शुभकामनाएं प्रेषित करी। शाम को एक साथ सार्वजनिक लड्डू बाफले का आयोजन भी किया गया। जिसमे सभी समाजजनों ने आंनद लिया।