खरगोन। रंग पंचमी के पर्व पर नगरपालिका की परम्परानुसार निकाली गई गेर में हजारो लोगो की भीड उमडी। उत्साह उमंग और मस्ती के साथ लोग ने रंगो का त्यौहार मनाया। खरगोन में धुलेंडी पर नही रंग पंचमी पर रंगो की होली खेली जाती है। नगरपालिका गेर में ब्लोअर शॉवर मशीन से 10 क्विंटल गुलाल और फूल उडाये गये। शहर में रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर में आम हो या खास सब एक साथ शामिल होते है। धूमधाम से उत्साह उमंग और मस्ती से गेर में नांचकर झूमकर लोगो ने मनाई। नगरपालिका परिसर से पोस्टऑफिस चौराहे तक पूरे शहर में हजारो लोगो की भीड ने त्यौहार को और अधिक उत्साह साथ मना दिया। इस दौरान होली के फिल्मी गानो पर लोग जमकर थिरके। रंग पंचमी के अवसर पर संवेदनशील खरगोन में में कडे सुरक्षा के इंतजाम थे। इधर कलेक्टर बगले पर कलेक्टर भव्या मित्तल , डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा, एसपी धर्मराज मीना की मौजूदगी में रंगो का पर्व रंग पंचमी मनाया गया। इस आयोजन में जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। कलेक्टर भव्या मित्तल, डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा और एसपी धर्मराज मीना का कहना था की वर्ष में एक बार ऐसा अवसर आता है की सब मिजुल कर होली रंग पंचमी का त्यौहार मनाते है।