BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2025, 4:54 pm
KHABAR : केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने गुरुद्वारे में टेका माथा, सुनीता विलियम्स की वापसी पर बोले- बेटियां हर क्षेत्र में आगे, यह नए भारत की ताकत, औरंगजेब विवाद पर कही ये बात, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। देश के केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने एनसीसी कार्यक्रम के अलावा किला स्थित दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारा में मत्था टेका। रक्षा राज्यमंत्री ने सुनीता विलियम्स की धरती वापसी पर खुशी जताई है। वहीं औरंगजेब, बाबर के मुद्दे के साथ ही रूस, यूक्रेन बलूचिस्तान की भारत से उम्मीद पर भी बयान दिया हैं।


बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे। जहां उन्होंने एनसीसी अफसर प्रशिक्षण अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका। संजय सेठ ने मीडिया से चर्चा करते हुए सुनीता विलियम्स की सकुशल धरती वापसी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज का दिन दुनिया और भारत के लिए अच्छा दिन है।


सुनीता विलियम्स की वापसी पर खुशी, हर क्षेत्र में आगे बेटियां
संजय सेठ ने कहा कि सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की बेटी आज धरती पर सकुशल लौटी है। वहां एक दिन सिर्फ 90 मिनट का होता है। 16 बार सूर्याेदय और 16 बार सूर्यास्त देखने मिलता है। आज इस पावन दिन पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ का संदेश देता हूं। देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे आकर काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी जिन्होंने अंत्योदय के माध्यम से देश की बेटियों को आगे बढ़ाया है, उनको शौचालय, उज्ज्वला योजना के जरिये सिलेंडर का लाभ, आयुष्मान भारत योजना, चाहे वह बेटियों के लिए बहुत सारी योजनाएं हो, सब कुछ बेटियों को समर्पित है। आज देश की बेटी सीमा पर सुरक्षा करती है। खतरनाक बम विन्ध्वंसक विमान उड़ाती हैं। आज हर क्षेत्र में बेटियां आगे हैं।


औरंगजेब विवाद पर कही ये बात
विपक्ष के औरंगजेब का महिमामंडन करने के सवाल पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। पहले हम सबको पढ़ाया गया कि बाबर महान थे, औरंगजेब महान थे। जबकि बाबर महान नहीं था। झांसी वाली रानी तात्या टोपे इन्हें कौन नहीं जानता, सच में महान तो यह लोग थे।


रूस यूक्रेन और बलूचिस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया
‘रूस यूक्रेन और बलूचिस्तान सभी भारत की ओर देख रहे हैं’ इस सवाल पर संजय सेठ ने कहा कि यह तीनों ही नहीं पूरी दुनिया आज भारत की ओर देख रही है। अब पुराना भारत नहीं रहा है यह नया भारत है। जो न डरता है न झुकता है और न पीठ दिखाता है और न ही किसी के आगे हाथ फैलाता है। यह नए भारत की ताकत है जो आज दुनिया के 100 देश को रक्षा के अस्त्र-शस्त्र सामान हम एक्सपोर्ट कर रहे हैं।


यह नए भारत की ताकत है
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने आगे कहा कि यह नए भारत की ताकत है, जो दुनियाभर के इकोनॉमिस्ट बोलते हैं कि सालभर बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत हम बन जाएंगे। पीएम मोदी जिनका संकल्प 2047 है, जब भारत अपनी आजादी के 100 साल मनाएगा। यह विकसित भारत का संकल्प है। अभी तक पंचवर्षीय योजना बनती थी, लेकिन मोदी जी ने 25 वर्षीय योजना बनाई, अब सिर्फ 22 साल रह गए हैं। विकसित भारत संकल्प से हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE