कुकड़ेश्वर। ग्राम पंचायत जंनोद की सक्रिय सरपंच दिलखुश अहिरवार के प्रयासों से पंचायत में आज नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गोमा बाई नेत्रालय, नीमच के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें 46 मरीजों की नेत्र जांच की गई। इनमें से 12 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनमें 4 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं।
शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नेत्र परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श दिया। सरपंच महोदया ने इस पहल के माध्यम से गाँव के नागरिकों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। चयनित मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन गोमा बाई नेत्रालय, नीमच में किया जाएगा।
ग्रामवासियों ने इस शिविर के आयोजन के लिए सरपंच दिलखुश अहिरवार का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की।