BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2025, 5:19 pm
BIG NEWS : एमपी के सांसदों को राष्ट्रपति ने नाश्ते पर बुलाया, फोटो सेशन के दौरान वीडी के बगल में बैठे दिग्विजय सिंह, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। संसद सत्र के दौरान आज रंगपंचमी के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश सहित सात राज्यों के सांसदों को नाश्ते पर आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के सांसदों से हालचाल पूछा और सभी सांसदों से परिचय प्राप्त किया।


फोटो सेशन के दौरान वीडी के बगल में दिखे दिग्विजय
फोटो सेशन के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के बाएं तरफ केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक, दुर्गादास उईके, एल मुरुगन, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, वंशीलाल गुर्जर, भिंड सांसद संध्या राय बैठे थे। दाएं तरफ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, इंदौर सांसद अनिल फिरोजिया, रीवा सांसद जर्नादन मिश्रा, राज्यसभा सांसद डॉ. उमेशनाथ महाराज, कविता पाटीदार बैठे दिखे। इस फोटो सेशन की तस्वीर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बगल-बगल में बैठे नजर आए।


एमपी से ये लोकसभा सांसद पहुंचे राष्ट्रपति भवन
अनिल फिरोजिया(उज्जैन), शिवमंगल सिंह तोमर(मुरैना), राहुल सिंह लोधी(दमोह), आशीष दुबे (जबलपुर), बंटी साहू (छिंदवाड़ा), भारती पारधी (बालाघाट), भारत सिंह कुशवाह (ग्वालियर), हिमाद्री सिंह (शहडोल), लता वानखेडे़ (सागर)​​​​​, गणेश सिंह (सतना), दर्शन सिंह चौधरी (होशंगाबाद), गजेन्द्र पटेल (खरगोन), आलोक शर्मा (भोपाल), सुधीर गुप्ता (मंदसौर), महेन्द्र सिंह सोलंकी (देवास), डॉ. राजेश मिश्रा (सीधी) शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बेटों का रिशेप्शन होने के चलते राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में शामिल नहीं हुए।


राज्यसभा सांसद भी पहुंचे
राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में एमपी से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, विवेक तन्खा शामिल हुए। बीजेपी की राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, माया नरोलिया और सुमेर सिंह सोलंकी भी शामिल हुए।


इन राज्यों के सांसद भी पहुंचे राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति भवन में ब्रेकफास्ट के लिए मप्र के अलावा उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, चंड़ीगढ़, लद्दाख, गुजरात के लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी पहुंचे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE