नीमच। जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा , जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के आदेशानुसार, डिप्टी कलेक्टर / प्रभारी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नीमच एवं प्रभारी रेडक्रॉस सोसाइटी सहायक प्रशासक किरण आंजना के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच द्वारा दिव्यांगजानो को स्वरोजगार स्वरोजगार हेतु दिव्यांगजानो हेतु योजनाओं का लाभ दिलाये जाने हेतु जैसे रू-1 स्वनिधि योजना मे 10000/ का लोन दिया जायेगा 2. विश्वकर्मा योजना मे दिव्यांग को 6 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी जिसमे 4000 ट्रेनिंग के पैसे दिए जायेंगे और ट्रेनिंग होने पर 1 लाख तक का लोन दिया जायेगा.3 छोटे उद्योग हेतु भी प्रधानमंत्री की योजना मे 5 लाख से 10 लाख तक का लोन दिया जायेगा, जिस भी दिव्यांग को इन योजना का लाभ लेना है अपने दस्तावेज रेडक्रॉस जिला दिव्यांग पुनर्नवास केंद्र नीमच, रेडक्रॉस सोसाइटी नीमच मे जमा किये जा रहे है दिव्यांगजनों को शासन प्रशासन की समुचित योजना का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित रेडक्रॉस जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच द्वारा दिव्यांगजनों हितार्थ कार्य किया जा रहा है एवं दिव्यांग भाई बहनों को सामर्थ प्रदान कर व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टीम की सक्रियता से दिव्यांग भाई बहनों को सामर्थ प्रदान करने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु सभी शासकीय योजनाओं में आसानी से व सहजता से लोन मिल सके व रोजगार कर सके व नौकरी के इच्छुक पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांग अधिनियम के तहत प्राइवेट सेक्टर में योग्यता अनुसार नौकरी मिल सके इस हेतु अनुकरणीय प्रशंसनीय प्रयास दिव्यांगों के हित में किया जा रहा है जो दिव्यांगजन रोजगार हेतु शासन की योजना में लोन लेना चाहते हैं व जो दिव्यांग भाई बहन प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं वे अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र आधार कार्ड समग्र आईडी शैक्षणिक डिग्री योग्यता प्रमाण पत्र वह रिज्यूम दो फोटो सहित तत्काल दिव्यांग पुनर्वास केंद्र कार्यालय रेड क्रॉस सोसाइटी नीमच कार्यालय पर जमा करें आवश्यक दस्तावेज,-रू दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, सामग्र आईडी बैंक की पासबुक,पेनकार्ड ,वोटर आईडी ,पासपोर्ट साईज फोटो कार्यालयीन समय में जमा करा सकते है।