BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2025, 5:56 pm
REPORT : एडीएम गामड़ ने मनासा क्षेत्र में किया समर्थन मूल्‍य खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, गेहूं उपार्जन कार्य का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अपर कलेक्‍टर लक्ष्‍मी गामड़ ने बुधवार को जिले के उपखण्‍ड मनासा क्षेत्र में समर्थन मूल्‍य पर गेंहू खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर, गेहूं खरीदी कार्य एवं खरीदी केंद्रों पर की गई उपार्जन व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। एडीएम गामड़ ने बालाजी वेयरहाउस मनासा तथा सेवा सहकारी समिति खजूरी में समर्थन मूल्‍य पर गेहूं उपार्जन कार्य का निरीक्षण किया। उन्‍होने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए, कि एफएक्‍यू श्रेणी का गेहूं खरीदा जाए। उपार्जित गेहूं को प्रतिदिन परिवहन कर, गोदाम में सुरक्षित भण्‍डारण की व्‍यवस्‍था की जाए। उन्‍होने खरीदी केंद्र पर आने वाले किसानों की सुविधा के लिए छाया, पेयजल, तौल आदि की व्‍यवस्‍था की जानकारी भी ली।

एडीएम ने खरीदी केंद्र पर नियुक्‍त किए गए नोडल अधिकारियों को खरीदी के लिए निर्धारित समय पर खरीदी केंद्र पर ही उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला आपूर्ति अधिकारी आरएन दिवाकर, प्रबंधक नागरिक आपूर्ति एवं अन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE