BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2025, 6:36 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खाकी पर फायर कर फरार होने वाला ईनामी बदमाश जीतू बन्ना चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। तीन साल पहले मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान पुलिस पर फायर कर फरार हुए जिला स्तरीय टॉप 10 वांछित अपराधी जीतू बन्ना को बुधवार को कनेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पांच हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई हैं।

 जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान फरार हुए जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी सरिता सिह एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक को वांछित अपराधी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू बन्ना के साडास आने की सूचना पर बुधवार को स्वयं व थानाधिकारी साडास आजाद पटेल एवं थाना कनेरा के एएसआई बालमुकुंद, कानि. नेतराम के साथ साडास पहुँच तीन साल पहले मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान नाकाबंदी कर रही पुलिस पर फायर कर फरार हुए वांछित ईनामी जिला स्तरीय टॉप टेन अपराधी साडास थाने के सादी को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी जितेन्द्र उर्फ जितु बन्ना की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पांच हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की हुई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE