BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2025, 7:35 pm
BIG REPORT : नीमच जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गांधी सागर डेम में रेत का अवैध उत्खनन करते चार फाईटर एवं पांच नावे जप्त, आंत्री माता के पास से रवाना हुई थी टीम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के मनासा क्षेत्र के गांधीसागर डेम के डूब क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन की प्राप्त हो रही शिकायतों पर कार्यवाही हेतु बुधवार को प्रातः 10 बजे जिला खनिज अधिकारी आरिफ खान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनासा पवन बारिया, तहसीलदार मनासा मुकेश निगम, सहा खनि अधिकारी गजेन्द्रसिंह डावर, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, चौकीदारो एवं खनि सर्वेयर सुनिल जाधव के साथ संयुक्त रूप से ग्राम खानखेडी तहसील मनासा में छापामार कार्यवाही की गई। एक टीम आंत्रीमाता मंदिर के पास से स्टीमर से रवाना हुई तथा दूसरी टीम ग्राम खानखेडी जलमार्ग से रवाना हुई।

ग्राम खानखेडी के पास गांधीसागर डेम के बेकवाटर में रेत का उत्खनन कर रहे फाईटर एवं नाव मौके से भागने लगी तथा दोनो टीम वहां पहुँची और मौके से खाईयों के बीच पानी में छुपाकर रखे गये अन्य फाईटर एवं नावों को खीचकर पानी के किनारे लाया गया। इनमें से कुछ फाईटर एवं नावो को जो कि छोटे जहाज के आकार की थी उनको खीचना संभव नही होने के कारण उन्हें विनिष्ट कर वही डुबो दिया गया तथा शेष 02 फाईटर एवं 02 नावों को किनारे लगाकर उनको विनिष्ट कर डुबोने की कार्यवाही की गई है यह जानकारी  जिला खनिज अधिकारी आरीफ खान ने दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE