BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2025, 8:07 pm
KHABAR : कलेक्टर बाथम ने किया नमकीन क्लस्टर का निरीक्षण, उद्योगपतियों की समस्याओं की प्राप्त की जानकारी, जीआई टैग, पैकेजिंग एवं क्लस्टर के अपेक्षा अनुरूप विकास के लिए की चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम ने मंगलवार को रतलाम शहर के समीप ग्राम करमदी स्थित नमकीन एंड अलाईड फुड़ क्लस्टर इंडस्ट्रियल पार्क पहुंचकर निरीक्षण किया उद्योगपतियों से चर्चा की। समस्याओं के निराकरण हेतु नमकीन क्लस्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया।नमकीन क्लस्टर एसोसिएशन अध्यक्ष वैभव भांगू ने बताया कि क्लस्टर में लगभग 31 फैक्ट्रीयां कार्यरत है एवं लगभग 30 फैक्ट्रीयां निर्माणाधीन है, इनमें नमकीन के साथ ही अन्य कई तरह के फुड प्रोडक्ट निर्मित किए जाते हैं।

प्रशासन एवं जिला उद्योग केंद्र द्वारा समय-समय पर कौशल विकास कार्यक्रम एवं “एक जिला एक उत्पाद” आदि के अंतर्गत कार्यक्रम होटल में आयोजित किए जाते है। इन्हें नमकीन क्लस्टर में ही आयोजित कर कम खर्च में अधिक से अधिक योजनाओं हेतु कार्यक्रम किए जाएं जिससे अधिक से अधिक उद्योगपति लाभान्वित हो।स्वच्छ भारत मिशन 2.0” भारत सरकार का  महत्वपूर्ण अभियान है। सरकार ने 2026 तक सभी शहरों को “कचरा मुक्त शहर” (जीएफसी) बनाने की प्रतिबद्धता जताई है, इस महा-अभियान से जुड़कर सभी उद्योगपती भी नमकीन क्लस्टर को कचरा मुक्त बनाना चाहतें है। नमकीन क्लस्टर में कचरा डंपिंग हेतु गाड़ी उपलब्ध करवाई जाए तथा अन्य सुविधाएं भी दी जाए  सभी उद्योंपतियों को अपना कचरा यहां-वहां जलाकर फेकना पड़ता हैं। इसलिए सभी ने एसोसिएशन के माध्यम से नमकीन क्लस्टर हेतु कचरा गाड़ी का प्रबंध करवाने का आग्रह किया। नमकीन क्लस्टर में कुल 114 इंडस्ट्रियल प्लाट है,  क्लस्टर में  अवैध गतिविधियां की  रोकथाम हेतु सुरक्षा की दृष्टी से आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।     

उद्योगपतियों ने मांग की कि नमकीन क्लस्टर में सामग्री लाने वालों या किसी अन्य कार्य से फैक्ट्री आने-जाने वालों को क्लस्टर के आगे मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से दुर्घटना का अंदेशा हमेशा रहता हैं। अतः सुरक्षा की दृष्टि से स्पीड ब्रेकर लगवाने के लिए सम्बंधित विभाग को निर्देशित किया जाए शासन द्वारा रतलामी सेव को “एक जिला एक उत्पाद” हेतु चयनित किया गया हैं। अतः नमकीन क्लस्टर में रतलाम के सभी प्रतिष्ठित नमकीन व्यवसाइयों को उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करवाने का आग्रह ‘नमकीन क्लस्टर एसोसिएशन’ द्वारा किया गया,जिससे सभी व्यवसाइयों को प्रशासन द्वारा क्लस्टर में दी जा रही सुविधाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सकें।

कलेक्टर बाथम ने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि नमकीन क्लस्टर एसोसिएशन द्वारा बताई गई समस्याओं का शीघ्र-अतिशीघ्र निराकरण किया जाएगा, भविष्य में भी समय-समय पर नमकीन क्लस्टर के बारे में जानकारी प्राप्त कर समस्याओं के समाधान एवं विकास हेतु सहयोग प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर  के साथ जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक अमर सिंह मौरे, एमपीआईडीसी जुनियर इंजीनियर अमित सोनी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक सलाहकार रमेश सोनी द्वारा किया गया। समस्याओं से अवगत कराने का कार्य एवं आभार संस्था अध्यक्ष वैभव जैन ने किया। कार्यक्रम में संस्था के सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं नमकीन क्लस्टर के उद्योगपति मौजूद रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE