उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन प्रवास के दौरान उनके महाविद्यालय के गुरु प्रोफेसर कैलाश चंद्र शील के निवास पहुंचकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने शॉल ओढ़ा कर अपने गुरु का सम्मान किया। प्रोफेसर सील ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी साधना सफल हुई है, आज उनके द्वारा पढ़ाए गये एक शिष्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें अत्यधिक हर्ष और गर्व का अनुभव हो रहा है।