उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा गुरुवार 20 मार्च को तराना में 2489.65 करोड़ रुपए की लागत से नर्मदा क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना व अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव तराना में श्री तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर के नए महंत की चादर विधि कार्यक्रम एवं महारुद्र यज्ञ में भी शामिल होंगे। इसी तारतम्य में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बुधवार को मुख्य मंत्री के तराना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण किया और वहां की जा रही व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इसके पश्चात उन्होंने महंत प्रेम गिरी महाराज, वरिष्ठ अध्यक्ष पंचदशनाम जूना अखाड़ा से भी भेंट की।इस अवसर पर श्री तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर तराना के नवनियुक्त महंत महंत मोहन भारती महाराज, राष्ट्रीय सचिव महंत रामेश्वर गिरी महाराज, एडीएम प्रथम कौशिक, सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह, एसडीएम तराना एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।