BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2025, 8:29 pm
BIG NEWS : रंग पंचमी के अवसर पर क्षिप्रा के विभिन्न घाटों पर स्नान करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, इसी बीच हो गई ये बड़ी घटना, सुरक्षा में तैनात होमगार्ड व एसडीआरएफ के जवानों ने लगाई जान की बाजी, युवकों को सुरक्षित बचाया, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड ने जानकारी दी कि रंग पंचमी के अवसर पर क्षिप्रा के विभिन्न घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को दोपहर 2.00 बजे के करीब एक युवक नरसिंह घाट पर नहाते समय डूबने लगा। युवक को डूबते हुए देखकर उसके साथी मित्र के द्वारा बचाने का प्रयास किया गया किंतु वह उसे बचाने में असफल रहा, तभी  घाट पर मौजूद होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के जवान विजयपाल एवं विजय दायमा ने तत्काल रिंग( लाइफ बॉय) फेंक कर बचाव का प्रयास किया, डूब रहे दोनों युवक लाइफ बाय को पकड़ने में असमर्थ रहे , तभी  होमगार्ड जवान धर्मेंद्र डाबी ने तत्काल पानी में छलांग लगा दी और दोनों युवकों को तैराकी कर लाईफ  बॉय के जरिए सुरक्षित जीवित बचाया। 
धर्मेंद्र डाबी के द्वारा बचाए गए युवक का नाम शुभम नकवाल पिता महावीर नकवाल निवासी तिलकेश्वर कॉलोनी पिपली नाका है । जिला सेनानी संतोष कुमार जाट द्वारा बताया गया रंग पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए क्षिप्रा नदी के विभिन्न घाटों पर 120 के करीब अधिकारी एवं होमगार्ड तथा एसडीआरएफ के जवान मय आवश्यक आपदा बचाव सामग्री के तैनात किए गए हैं। जवानों के उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जावेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE