छतरपुर। जिला के थाना अलीपुरा क्षेत्र अंतर्गत कुकरेल हरपालपुर रोड पर फरियादी पुष्पेन्द्र सेन निवासी गढ़ीमलहरा हाल छतरपुर की रिपोर्ट पर थाना अलीपुरा में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था पुलिस टीम कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए एसपी अगम जैन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए लूट गई संपत्ति को बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 8000 के ईनाम की उद्घोषणा की थी पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश हेतु क्षेत्र में आवागमन करने वाले संदिग्धों की जानकारी एकत्र की मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए।
साक्ष्य के मुताबिक हुलिया के आधार पर संदेहियों के जिला दतिया में मूवमेंट संबंधी जानकारी प्राप्त हुई पुलिस टीम ने मौके से तीन आरोपियों को राउंडअप किया आज बुधवार को नौगांव एसडीओपी अमित मेश्राम ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी उदय राजा उर्फ कार्तिक राजा परमार निवासी दतिया, हिमांशु कोस्टा निवासी दतिया,आकाश ठाकुर निवासी दतिया को विधिवत गिरफ्तार कर लूटी गई संपत्ति सोने चांदी के आभूषण घटना में प्रयुक्त रायल इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल, अवैध हथियार कट्टा कारतूस सहित कुल सम्पत्ति करीब चार लाख रुपए जप्त कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।