BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 10:10 am
KHABAR : खजुराहो के टूरिस्ट विलेज मैरिज गार्डन में रंगपंचमी पर एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। जिला के खजुराहो के टूरिस्ट विलेज मैरिज गार्डन में रंगपंचमी पर एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। राजनगर के विधायक अरविंद पटेरिया ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम जनता का अबीर-गुलाल से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह बैर-भाव को मिटाकर एकता का संदेश देता है। उन्होंने राजनगर विधानसभा को अपना परिवार बताते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ रहते हैं। उनके इस छोटे से आमंत्रण पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि जनता भी उन्हें अपना परिवार मानती है।


कार्यक्रम में विशेष आकर्षण विधायक का झींका बजाकर फाग गायन रहा। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। होली के चुटकुले और हास-परिहास से माहौल सराबोर रहा। विधायक ने पुष्पवर्षा कर सभी को शुभकामनाएं दीं। होली के पारंपरिक गीतों पर विधायक और कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया।आयोजकों ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE