रतलाम। महापौर चौंपियनशिप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मार्च से होगा। 16 टीमें भाग लेंगी। सारे मैच रात में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। विजेता टीम को नगद डेढ़ लाख रुपए व ट्रॉफी दी जाएगी।
बड़बड़ स्थित रूद्र पैलेस पर महापौर चौंपियनशिप ट्रॉफी को लेकर बैठक हुई। महापौर चौंपियन ट्रॉफी रात्रि कालीन टूर्नामेंट का आयोजन दो बत्ती स्थित पोलो ग्राउंड (नेहरु स्टेडियम) में 20 मार्च से 30 मार्च तक किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेगी। जिनमें 8 क्वालीफाई टीमें होंगी और अन्य 8 टीमों में से 2 टीम चुनी जाएंगी। 10 टीमों के बीच 22 मार्च से मुकाबले खेले जाएंगे।
1 लाख 50 हजार रुपए नगद मिलेंगे
प्रथम पुरस्कार विजेता को 1 लाख 50 हजार रुपए नगद और ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता को 75 हजार रुपए नगद के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। मैन ऑफ द मैच के साथ अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
महापौर बोले- अंतिम निर्णय कमेटी द्वारा लिए जाएंगे
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि यह रात्रिकालीन टूर्नामेंट रहेगा। मैच 10 ओवर के होंगे। सारे अंतिम निर्णय कमेटी द्वारा लिए जाएंगे। संरक्षक रतलाम शहर विधायक चेतन्य कश्यप हैं। बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, राकेश मिश्रा, नीलेश पटेल, गोपाल गोपाल जाट, राजेंद्र चौधरी, अनुज शर्मा, अक्षय संघवी, प्रिंस बन्ना आदि मौजूद रहे।