BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 10:23 am
KHABAR : रायसेन जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ हल्लाबोल, गांव में घूमकर महिलाओं ने पकड़ी शराब, नदी में फेंकी, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। आदिवासी बाहुल गांव कटक और जामनझिरी की महिलाओं ने गांव में बिकने वाली अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गांव की 50-60 महिलाओं ने पूरे गांव में घूमकर उन स्थानों से अवैध शराब पकड़ी, जहां अवैध शराब​ बिक रही थी। छुड़ाई गई शराब को नदी के पुल पर ले जाकर नष्ट कर दिया।


आदिवासी समाज के अध्यक्ष अरविंद अरमे ने बताया कि गांव में अवैध रूप से शराब बिक रही है, जिससे घर का माहौल खराब हो रहा है। अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कार्यक्रम भी रखा गया था, जिसमें राजा नीलमणि शाह भी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। इसके बाद शराब को जब्त करने की मुहिम दोपहर बाद शुरू हुई, जो शाम तक चलती रही। पुलिस को भी गांव में बुला लिया गया था।


जिलेभर में हो रहा है प्रदर्शन
गांवों में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मंगलवार को सुल्तानपुर तहसील के अमरई बेहरा, भील टोला, कमका, कोडरी टोला, अमरावद और माखनी गांव की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यहां नारेबाजी कर जमकर विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने कलेक्टर से कहा अवैध शराब बिक्री से गांव के बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। पति और घर के सदस्यों को शराब की लत लग रही है। वे शराब पीकर घर आते हैं और मारपीट करते हैं, जिससे घरों में महिलाओं का रहना तक मुश्किल हो रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE